इज़हार ए इश्क़

क्या कहू क्या लिखू, आज क्या मेरा हाल है! 

देखा है जो तुमको आज, हुआ इश्क़ बेमिसाल है!! 


यू तो जब देखा था पहली नजर से! 

दिल घायल हुआ था उस पहर से!! 


एक जरूरी बात है पर, मैं बताना भूल जाता हूँ! 

मुझे इश्क़ है तुमसे, ये समझाना भूल जाता हूँ!! 


चाहत है कि देखू तुम्हारी गलियों को! 

रास्ता याद है पर ठिकाना भूल जाता हूँ!! 


शरारत भारी निगाहों से वो तुम्हारा देखना तौबा! 

मैं नज़रों से मिली नज़र झुकना भूल जाता हूँ!! 


मोहब्बत कब हुई कैसे हुई सब याद है मुझे! 

जब देखता हूँ तुम्हें तो जाहिर करना भूल जाता हूँ!! 


डरता हूँ हर पल कहीं रूठ ना जाओ तुम मुझसे! 

इसलिए करता हूँ मोहब्बत, पर इज़हार भूल जाता हूँ!! 


आज ना जाने कैसे, मुझे ये हिम्मत आई हैं!

छुपा कर रखी थी जो बात, वो लबों पर आई है!! 


हाँ मुझे बेहद प्यार है, तुमसे करता हूँ मैं इकरार! 

अपने दिल की तुम कहो, देखना बस आए न दरार!! 


अब तुम जो फैसला करो, मैं अपना सर झुकाता हूं! 

कहता है मेरा दिल, सिर्फ़ तुम्हें और तुम्हें ही चाहता हूं!! 



   ❤️ सिर्फ़ तुम्हें और तुम्हें ही चाहता हूँ❤️

😍Rk Vivaan Sharma😍

Comments

Popular posts from this blog

शादी का निमंत्रण

अलविदा 2021