निवेश
निवेश क्यों
हम निवेश क्यों करते हैं?
निवेश:
निवेश या विनियोग का आशय ऐसे व्ययों से है जो उत्पादन की क्षमता में वृद्धि लाते है या लाने की सम्भावना रखते हैं!
सामान्य शब्दों में निवेश एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे निवेशक अपने भविष्य के कुछ महत्त्वपूर्ण उद्धेयों की पूर्ति के लिए अपनी वर्तमान आय का का एक हिस्सा या बचत पूँजी को किसी माध्यम में निवेशित करता है। भविष्य की आवश्यकताओं हेतु पर्याप्त धन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए हमे हमारे बचत किये गए पैसो को किसी जगह निवेश करने की जरूरत होती है, लगातार बढ़ती महगाई व बढ़ते इन्फ्लेशन की बजह से हम अपनी नियमित आय व मासिक धन राशि भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हो सकते है इसलिए ये आवश्यक है कि समय रहते हम अपनी पूँजी को सही जगह निवेशित करें।
वैसे तो हमारे देश में निवेश के लिए कई विकल्प मौजूद है लेकिन निवेश करने से पहले हमें इससे जुड़े हुए सारे पहलुओ पर गौर कर लेना चाहिए। अगर आप अपनी पूँजी स्टॉक मार्केट में या इससे सम्बंधित निकायों में निवेश कर रहे है तो आपको सम्बंधित जोखिमो को भी अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। सामान्य तौर पर जानकारी के आभाव में ज्यादातर लोग अपने बचत को ही निवेश समझ लेते है जबकि बचत व निवेश में बहुत अंतर होता है अगर आप अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा उपभोग होने से बचा लेते है तो वह हिस्सा आपकी बचत कहलाता है। अगर आप अपनी बचत पूंजी को किसी अच्छे माध्यम में निवेशित नहीं करते या अपनी पूँजी को सामान्य सेविंग अकाउंट में जमा रखते हैं तो ऐसी स्तिथि में मुद्रास्फीति के कारण आपकी जमा पूँजी का साल दर साल क्षय होता जाता है
उदाहरण के तौर पर आज जो भी बस्तु को आप 100 रु. में खरीद सकते है वो आनेवाले साल में आपको 108-110 रु. में मिलना स्वाभाविक है लगातार बढ़ती महगाई व इन्फ्लेशन रेट की वजह से आपको अपनी पूंजी ऐसे उपयुक्त निकायों में निवेशित करनी चाहिए जहा से आपकी पूँजी को न केवल इन्फ्लेशन से होने वाले नुकशान को कम से कम किया जा सके अपितु आपको सही रिटर्न मिल सके।
आगे हम निवेश के प्रकारों एवं उपयुक्त निवेश के बारे में बात करेगे आप लगातार इस साइड को विजिट करते रहें एवँ अपने सुझाव एवं प्रश्नन पोस्ट के नीचे कंमेंट बॉक्स में दर्ज करें।
![]() |
| -निवेश- |
कमेंट करके हमें बताये ये जानकारी आपको कैसी लगी

Comments
Post a Comment