आधुनिक इश्क़

 इस पोस्ट का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है, यह तो सिर्फ आज के दौर में आधुनिक इश्क़ को बयां करती पोस्ट है,

Rk Vivaan Sharma



मेरे दिल का राज़ मैं किसी से कहूँ भी तो कैसे
ये आज के दौर में आधुनिक इश्क़ करू भी तो कैसे


हर रोज यहां सड़कों पर लोगों को प्यार होता है 
कुछ घण्टों मे ही उस प्यार का इजहार होता है


अब कहा जिंदा है वो मोहब्बत जो सालो इंतजार करे
अपने महबूब की एक झलक पाने को दिन बेकार करे 


एक वो दौर था जहा लैला ने मजनू के लिए जान गंवाई है 
ये आज का दौर है यहां जिस्मों ने अपनी जगह बनाई है


लोग सच्ची मोहब्बत को भी जिस्मों मे तौलते है
कहते है तुमसे इश्क़ है और फिर जिस्म नोचते है


मेरे इश्क को तुमने यू मतलबी कह दिया 
तुमने भी मुझे आधुनिक इश्क़ मे तौल दिया


इश्क़ मे लंबा सफर जो तय करे सच्चाई से
मिलता है वो शख्स बड़ी रहमत की स्याही से 


बस आज यही कहना चाहता हूं तुम लोगों को
जिस्मों के व्यापार में न डुबो बचाओ अपने दिलों को


जो करता सच्चा इश्क उसे न यू बदनाम करो
तुम खुद जानते हो उसे, अब यू न गुमनाम करो


जो दुनिया से लड़ जाए अपने इश्क़ के लिए 
बनाओ उसे अपना हमसफ़र सातों जन्म के लिए 


कुछ नहीं रखा है आज के इस आधुनिक इश्क़ मे 
जिंदा है यह ज़माना तो सिर्फ पुराने सच्चे इश्क़ मे

Rk Vivaan Sharma

Comments

Popular posts from this blog

इज़हार ए इश्क़

शादी का निमंत्रण

अलविदा 2021