वैलेंटाइन स्पेशल

मैंने सोचा आज तुम्हें एक गुलाब दिया जाए 

ख्याल आया काँटे को भी गुलाब दिया जाए 


दिल में ख्याल आया कि क्यु न इश्क़ जाहिर करदूॅं

मन में सवाल आया मैं क्यु खुद को काफिर करदूॅं 


दिन भर मुझसे लड़ते हो कभी तो दिल की बात करो

चलो खाओ चॉकलेट आ..करो फिर मीठी बात करो 


अरे जाओ तुम अपना काम करो रोज यू डाट देता हूँ 

चलो आज तुम्हें तोहफ़े मे प्यारा सा एक गुड्डा देता हूँ 


दुनिया भर की कसमें खाकर आज मैं वादा करता हुँ 

पहले मुझे सच बताओं क्या मैं धोखेबाज लगता हूँ 


इस ज़माने में कहने को दुनिया अपने साथ चलती हैं 

ख़ुदा कसम मुझे तो बस तेरी बाहों में दुनिया लगती है 


इस फरवरी के सात दिन तुम क्या क्या ड्रामे करते हो 

आधुनिक इश्क़ के मरीज़ों कोरोना से भी नहीं डरते हो 


ज़माना कहता है फ़रवरी मोहब्बत का महीना है 

कामदेव की कार्बन कॉपियों ये फरेबी महीना है 


शिकायत भी तुमसे होगी लड़ाई भी तुमसे होगी 

मेरी जान बुढ़ापे मे भी मोहब्बत कभी कम न होगी

  😍RK Vivaan Sharma😍

Comments

Popular posts from this blog

इज़हार ए इश्क़

शादी का निमंत्रण

अलविदा 2021