कोरोना से जंग है जारी
दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप है ज़ारी
किसी को दिखे मौत तो किसी को कमाई भारी
मोदी जी बोले आपदा में अवसर जारी
माना अस्पतालों ने और कर रहे कमाई भारी
रेमिडीसीवर कर रही भ्रष्टाचार और कालाबाजारी
गरीबों की हो रही मौत क्युकी बंद है कारोबारी
क्या खाए क्या बचाए संकोच मे है दुनिया सारी
चुप चाप सह रही जनता, सरकार की अत्याचारी
अस्पतालों में बेड नहीं श्मशान में नहीं बचीं वेदी
ऑक्सीजन की कमी देश मे पर बंगाल में है मोदी
2 मई दीदी गयीं मोदी का आदेश जनहित मे जारी
जीवन भेंट चढ़ रहा चुनाव में ,देश की देखो लाचारी
ए.सी. मे बैठकर लगा रहे कर्फ्यू कुछ व्यापारी
जो 3 दिन से भूखा है उससे पूछो कहा है बीमारी
जिसने अपनों को खोया उसके लिए यह महामारी
जिसके अपने अस्पतालों में है उनके लिए बीमारी
जिनको कुछ नहीं हुआ वो बोले यह नौटंकी सरकारी
निवेदन :- बे वज़ह घर से बाहर ना जाए घर रहे, खुद का व परिवार का भी ख्याल करे.
घर पर रहे क्युकी कोरोना से जंग है जारी
दो ग़ज़ दूरी एवं मास्क है बहुत जरूरी
🙏Rk Vivaan Sharma🙏

Comments
Post a Comment